Saturday, October 17

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग के दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इसके साथ ही कई हिंदी मेगा बजट हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन? 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म भारत नें फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। भारत में फिल्म का पहले दिन वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए रहा। अपनी कमाई से फिल्म ने ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म ने 116 करोड़ रुपए से  वर्ल्डवाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था।

किस भाषा में कितने की कमाई? 
‘जेलर 2’ के चार भाषाओं में रिलीज हुई है। दर्शकों को फिल्म का तमिल वर्जन सबसे ज्यादा पसंद आया है। इस ने 9,326 शो के जरिए 43.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, तेलुगु वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2,792 शो से 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी वर्जन की बात करें तो 4,371 शो के जरिए फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 110 शो से 35 लाख रुपये कमाए।

Share.
Exit mobile version