शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीद के मामले में भारत को एक महीने की मोहलत दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मुद्दे को भारत की विदेश नीति और राजनीतिक स्वतंत्रता से जोड़ते हुए कहा है कि किसी भी देश को यह तय करने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए कि भारत कब और कितना तेल खरीदे। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, ‘यह बात समझ से परे है कि कोई दूसरा देश भारत को इस तरह ‘परमिशन’ दे।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसी अनुमति आमतौर पर एक ताकतवर देश अपने अधीन या कमजोर देश को देता है। अगर भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए एक महीने की छूट दी गई है, तो इसका मतलब है कि हमारी विदेश नीति कहीं न कहीं दूसरे देश के इशारों पर चल रही है। उन्होंने इसे भारत की राजनीतिक स्वायत्तता के लिए एक चिंताजनक संकेत बताया।
Saturday, October 10
Breaking News
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?
- कोहली की जगह किसे आरसीबी का कप्तान बनाना चाहते थे नेहरा और कर्स्टन? इस पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
- सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
- आईएस मॉड्यूल आरोपी ने कोर्ट में जज को धमकाया
- प्रदर्शन की इजाजत न मिलने पर बोले दीपके , मेट्रो और ट्रेन रोके जानें पर क्या कहा?
- नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं
- फर्जी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से की थी ठगी, अपराध पर जॉर्जिया अटॉर्नी क्या बोले?

