भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में ममता का बयान चिंताजनक और निंदनीय है। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता ने कहा कि अगर वह सत्ता में नहीं रहीं, तो एक विशेष समुदाय राज्य से समाप्त हो सकता है। पात्रा ने इसे पश्चिम बंगाल में बढ़ते हिंसा के संकेत के रूप में बताया और कहा यह मान लेना कि एक पूरा समुदाय राज्य से मिटाया जा सकता है, बेहद गंभीर है। भाजपा नेता ने इसे अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के समान बताया और कहा कि ममता ने बस उसी भाव को अलग शब्दों में दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरी तरह से निंदनीय भी हैं। गौरतलब ममता बनर्जी के एक वीडियो में कहा “क्योंकि मैं सीएम हूं इसलिए तुम सब सुरक्षित हो। अगर तुम मुझे हटाओगे और BJP को वोट दोगे तो याद रखना कि एक कम्युनिटी है जो तुम सबको एक सेकंड में खत्म कर देगी, इसलिए अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो तो मुझे वोट देते रहो।
Sunday, October 11
Breaking News
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

