विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुख्यालय में 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत की अस्थाई सीट के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात करेंगे। जयशंकर ने 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा की। वहींं, शनिवार को अमेरिका पहुंचने की उम्मीद है। वह सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 14-15 जुलाई को ब्रुसेल्स में आयोजित होने वाली तीसरी भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेंगे और अपने ईयू और बेल्जियम के समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी बैठकों के कार्यक्रम के अनुसार, गुटेरेस सोमवार दोपहर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
Sunday, October 11
Breaking News
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

