टाटा ग्रुप के लिए टाटा संस की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग और समूह के नेतृत्व में बदलाव केवल बोर्डरूम तक सीमित मुद्दे नहीं रह सकते। इनका असर आने वाले वर्षों में समूह की पूंजी आवंटन, वित्तीय अनुशासन और कमजोर कंपनियों को मिलने वाले सपोर्ट पर पड़ सकता है। हालांकि, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक इन घटनाओं का टाटा ग्रुप की रेटेड कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग पर फिलहाल कोई तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है। एसएंडपी ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि टाटा ग्रुप का लंबा इतिहास और अपेक्षाकृत सतर्क वित्तीय प्रबंधन यह संकेत देता है कि किसी भी बदलाव का असर धीरे-धीरे सामने आएगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उसकी रिपोर्ट कोई नई रेटिंग कार्रवाई नहीं है। एसएंडपी के अनुसार, नहीं। टाटा संस की संभावित लिस्टिंग और समूह में नेतृत्व परिवर्तन का टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कैपिल और अन्य रेटेड कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।एसएंडपी फिलहाल टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल, टाटा पावर, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा कैपिटल और जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव को रेट करता है। एजेंसी इन कंपनियों को टाटा संस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती है और इसी आधार पर कुछ कंपनियों की रेटिंग को समूह के सपोर्ट से तीन नोट तक का फायदा मिलता है। टाटा संस को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपर लेयर एनबीएफसी के रूप में अपनी स्थिति से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है। वहीं, टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स ने लिस्टिंग का विरोध किया है। यदि टाटा संस शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है, तो उसके निवेश, पूंजी आवंटन और समूह की कंपनियों को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग पर सार्वजनिक शेयरधारकों की निगरानी बढ़ सकती है।
- नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं
- फर्जी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से की थी ठगी, अपराध पर जॉर्जिया अटॉर्नी क्या बोले?
- धनंजय डि सिल्वा ने क्यों छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी? कैसा रहा प्रदर्शन, जानें क्या कहा
- टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत, इन बड़े फैसलों पर मंथन
- जल्द आएगा रेगुलेशन पर कंसल्टेशन पेपर, अश्विनी वैष्णव बोले- टेक्नो-लीगल समाधान जरूरी
- अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा कथित शूटर, गोल्डी ढिल्लों गैंग से कनेक्शन का दावा
- महाराष्ट्र एटीएस की चार्जशीट में खुलासा, आरोपी जैब अंसारी के घर से मिला था पर्चा
- काला सागर में बाल-बाल बचे तीन भारतीय, एक का अस्पताल में इलाज जारी

