कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान में उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीब लोगों को काम करने का अधिकार मिला था, लेकिन अब भाजपा इस योजना को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने मनरेगा के मुद्दे पर सरकार की तुलना कृषि कानूनों से की। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही करना चाहती है, जो उसने ‘तीन काले कृषि कानूनों’ के जरिए किसानों के साथ किया था। उन्होंने कहा कुछ साल पहले भाजपा ने किसानों पर आक्रमण किया था, लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। राहुल ने कहा भाजपा एक ऐसा भारत बनाना चाहती है, जहां सिर्फ एक राजा ही सब कुछ तय करे। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। भाजपा शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। भाजपा की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। भाजपा चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें।
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?
- कोहली की जगह किसे आरसीबी का कप्तान बनाना चाहते थे नेहरा और कर्स्टन? इस पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
- सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
- आईएस मॉड्यूल आरोपी ने कोर्ट में जज को धमकाया
- प्रदर्शन की इजाजत न मिलने पर बोले दीपके , मेट्रो और ट्रेन रोके जानें पर क्या कहा?
- नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं
- फर्जी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से की थी ठगी, अपराध पर जॉर्जिया अटॉर्नी क्या बोले?

