देशभर में एलपीजी गैस की कमी वाली खबरों को लेकर सियासत तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच इस मामले की गूंज शुक्रवार को संसद तक सुनाई दी। ऐसे में अब इन खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के बयान के अनुसार पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई पर्याप्त है, लेकिन ऐसा लगता है कि एलपीजी की सप्लाई में कुछ कमी हो रही है। थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि इस कमी का ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एलपीजी में कमी के चलते खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग अब लकड़ी और कोयले की जगह गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में अगर सिलेंडर आसानी से नहीं मिलते, तो यह लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। इस दौरान थरूर ने देशवासियों को एकजुट रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश को एकजुट होकर इस समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

