रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसका प्रमोशन शुरू हो चुका है। खबरों के अनुसार, फिल्म का एक गाना 11 अक्तूबर 2026 को, यानी नवरात्रि के पहले दिन, महाराष्ट्र के रामटेक में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया जाना था। मगर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। रणबीर, साई और रवि को इस कार्यक्रम में शामिल होना था।
रद्द हुआ ‘रामायण’ का कार्यक्रम
कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि विधायक आशीष जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जायसवाल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हम आप सभी को सूचित करना चाहते हैं कि ‘रामायण’ फिल्म की पूरी टीम के साथ होने वाले 11 अक्तूबर के प्रोग्राम को स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्म की कास्ट शामिल होने वाली थी। कार्यक्रम का मकसद रामटेक की अहमियत को उजागर करना था। यहां भगवान राम के पैर पड़े थे।’
क्यों रद्द किया गया प्रोग्राम?
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र अभी गंभीर सूखे का सामना कर रहा है और किसानों की मदद करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए, उन्होंने फिल्म की टीम के साथ इस पर चर्चा की, जिन्होंने किसानों की मदद करने की इच्छा जताई। जायसवाल ने उन सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम का प्रमोशन किया था। हालांकि यह पुष्टि हो गई है कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या गाना ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा या इसे किसी अन्य दिन रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।