केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा के तीन प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। अमित शाह ने कहा, ”पिछले डेढ़ साल में पश्चिम बंगाल के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सेओंग की पहाड़ियों के लोगों के मुद्दों और वहां रहने वाले गोरखाओं की मांगों पर चर्चा के लिए भेजे गए बैठकों के तीन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने अस्वीकार कर दिया है।” केंद्रीय गृह मंत्री को बुधवार सुबह दार्जिलिंग के लेबोंग ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करना था। हालांकि, खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका, जिस कारण सार्वजनिक रैली में एक सात मिनट का वीडियो संदेश चलाया गया।
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

