पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से मांग की कि डीएमके नेता और पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी जाए। अंबुमणि रामदास ने बयान जारी कर कहा कि ईडी ने राज्य सरकार से उस मामले में जांच आगे बढ़ाने की मंजूरी मांगी है, जिसमें आरोप है कि राज्य परिवहन निगमों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई। उन्होंने इसे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में स्वागतयोग्य कदम बताया। रामदास ने कहा कि चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने सेंथिल बालाजी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि परिवहन मंत्री रहते हुए उन्होंने हजारों लोगों को ड्राइवर, कंडक्टर, इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारियों की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने सेंथिल बालाजी, उनके भाई और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। यह मामला फिलहाल चेन्नई की विशेष अदालत में लंबित है।
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

