ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों किसी फिल्मी सितारे या क्रिकेट खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक विशाल समुद्री जीव की सबसे ज्यादा चर्चा है। करीब 2,200 पाउंड (लगभग 1,000 किलोग्राम) वजनी दक्षिणी एलिफेंट सील नील एक बार फिर समुद्र से लौटकर शहर पहुंचा और अपनी शरारतों से लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी परीक्षा ले गया। सड़क पर आराम से घूमना, पार्किंग में खड़ी कारों को धक्का देना, ट्रैफिक बैरियर और साइनबोर्ड से खेलना तथा लोगों के घरों तक पहुंच जाना उसकी पहचान बन चुका है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार नील ने अब तक किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, लेकिन उसका विशाल आकार और इंसानी बस्तियों में बेखौफ घूमने की आदत वन्यजीव अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल ही में उसके शहर पहुंचते ही हजारों लोग उसे देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने पहुंच गए, जिसके बाद प्रशासन को विशेष निगरानी की व्यवस्था करनी पड़ी। नील का व्यवहार किसी शरारती बच्चे जैसा है। कभी वह पार्किंग में खड़ी वैन को अपने भारी शरीर से हिलाने लगता है, तो कभी ट्रैफिक कोन और लोहे के बैरियर को दबाकर चपटा कर देता है।
- बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल;भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
- अजिंक्य रहाणे भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के विरोध में उतरे, हटाने की मांग; क्या बताया कारण?
- क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल
- आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में
- अब ज्यादा सटीक होगी देश में जीडीपी की तस्वीर; दूध-घी से हवाई सफर तक का खर्च भी जुड़ेगा?
- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?

