हाल ही में म्यांमार के उत्पीड़ित रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को ले जा रही दो नावों के बंगाल की खाड़ी में पलट गई। अब इसमें 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के एक बयान के मुताबिक, दो नावें जून के अंत में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से रवाना हुईं, जिनमें ज्यादातर रोहिंग्या यात्री सवार थे, जिनमें कुछ ऐसे भी थे जो बांग्लादेश में सीमा पार शरणार्थी शिविरों से आए थे।
2025 में 6,500 से अधिक रोहिंग्या भाग गए और लगभग 900 लोगों के मृत या लापता होने की सूचना मिली, जो नाव से देश छोड़ने की कोशिश करने वाले रोहिंग्याओं के लिए सबसे घातक वर्ष था।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHCR) ने कहा कि यह आंकड़ा दुनिया भर में शरणार्थियों और प्रवासियों की समुद्री यात्राओं के किसी भी प्रमुख मार्ग की तुलना में सबसे अधिक मृत्यु दर को दर्शाता है।

