दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने दिशा सालियान की मौत के मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर में एक्टर सूरज पंचोली का नाम सामने आने के बाद अपना पहला बड़ा बयान दिया है। बिना किसी का सीधा नाम लिए राबिया खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखी है। उन्होंने लिखा कि जब वो सुनती हैं कि छह साल पहले हुई एक और युवा लड़की दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में वही नाम दोबारा सामने आ रहा है, तो उन्हें बहुत गहरा दुख पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि हर किसी को सतर्क और सावधान करने वाली है। राबिया खान ने केस से जुड़े जरूरी सबूतों को संभालकर रखने के मुद्दे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वो अच्छी तरह जानती हैं कि जब सबूतों को जानबूझकर मिटा दिया जाता है या उनमें फेरबदल की जाती है, तो पीड़ितों के साथ कितना बड़ा धोखा होता है। एक बार जब मामले के मुख्य सबूत ही गायब या खराब हो जाते हैं, तो फिर जांच अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के लिए सच को साबित कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। राबिया ने दिशा सालियान के मामले में हाई कोर्ट की तरफ से मानी गई गड़बड़ियों का भी जिक्र किया और कहा कि शुरुआत में ही काफी लापरवाहियां हुई हैं। जिया की मां ने दावा किया कि अगर किसी मामले के सबसे अहम सबूत ही अब मौजूद नहीं रहेंगे, तो किसी भी नई जांच टीम को केस सुलझाने में बहुत बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि एजेंसियां अब कह रही हैं कि बिना सबूत के किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता। लेकिन सवाल यह है कि जब जरूरी सबूतों को पहले ही खत्म कर दिया गया है, तो फिर नई जांच से किसी को न्याय कैसे मिलेगा? राबिया ने अपनी बेटी जिया खान के केस से तुलना करते हुए कहा कि जिया की मौत को भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बता दिया गया था, लेकिन क्या कभी इस बात की ठीक से जांच हुई कि आखिर उकसाने की वजह क्या थी? उनका कहना है कि जो खेल जिया के मामले में खेला गया था, वही रुख अब दिशा के मामले में भी देखने को मिल रहा है।
- कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
- माइक्रोफाइनेंस में पहले बचत और बीमा, फिर कर्ज; सीईए ने क्यों दी बार-बार संकट की चेतावनी?
- कोहली की जगह किसे आरसीबी का कप्तान बनाना चाहते थे नेहरा और कर्स्टन? इस पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
- सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
- आईएस मॉड्यूल आरोपी ने कोर्ट में जज को धमकाया
- प्रदर्शन की इजाजत न मिलने पर बोले दीपके , मेट्रो और ट्रेन रोके जानें पर क्या कहा?
- नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं
- फर्जी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से की थी ठगी, अपराध पर जॉर्जिया अटॉर्नी क्या बोले?

